हरियाणवी डांस सेंसेशन सपना चौधरी के फैंस के पास खुश होने की बड़ी वजह है. उनकी फेवरेट स्टार का नया वीडियो सॉन्ग जो रिलीज हो गया है. सपना चौधरी का नया गाना फैंस के बीच हाजिर है. गाने का नाम है खुड़का. सपना चौधरी के इस गाने को 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जो ये बताता है कि एक्ट्रेस-सिंगर का ये गाना भी हिट हो चुका सपना चौधरी के इस लेटेस्ट गाने को तनु खरखोदा और मनीषा शर्मा ने आवाज दी. ‘कुडका’ में सपना चौधरी के साथ तनु खरखोदा की जोड़ी दिखी है. सपना चौधरी की बिंदास पर्सनैलिटी की तरह उनका इस म्यूजिक वीडियो में धाकड़ अंदाज दिखा है. बॉस लेडी सपना चौधरी पिस्टल से धाय धाय करती नजर आ रही हैं. सपना चौधरी के गाने को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.
