गुजरात में कल आखिरी और दूसरे चरण का मतदान होना है। 93 सीटों पर सोमवार सुबह आठ बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनावी मैदान में कुल 833 प्रत्याशी हैं। इनमें भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। आखिरी चरण के चुनाव से पहले शनिवार को प्रचार-प्रसार का सिलसिला भी थम चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से मुलाकात करने के लिए गांधीनगर पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री कल यानी पांच दिसंबर को गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में वोट भी डालेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं।
