देश में बढ़ते कोविड -19 मामलों को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में 8, 9 और 10 जनवरी को होने वाली राजनीतिक रैलियों को रद्द कर दिया है। पार्टी ने बुधवार को एक बयान में घोषणा की। आधिकारिक बयान के मुताबिक अब जनसभाएं वर्चुअली होंगी।
रैलियों को स्थगित करने की घोषणा तब हुई है जब उत्तरप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, “आम आदमी पार्टी ने बढ़ते कोविड -19 मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी रैलियों और बैठकों को रद्द कर दिया है।” पार्टी ने अगले आदेश तक रैलियों को स्थगित कर दिया है।
