देहरादून। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल विशाल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सहारनपुर चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ के प्रदर्शन किया। कहा कि पंजाब सरकार ने पीएम मोदी का काफिला रुकवाकर संकीर्ण मानसिकता परिचय दिया है। कहा कि कांग्रेस ने जो कृत्य किया है, उसे देश की जनता कभी भूल नहीं सकती।
इस मौके पर विधानसभा की प्रवासी प्रभारी डॉ. किरण, पूर्व दर्जाधारी रविंद्र कटारिया, विस्तारक विपुल, महामंत्री अरुण खरबंदा, विपिन खंडूड़ी, बबीता, सविता वर्मा, रानी आर्य, अनूप गोयल, विशाल कुमार, हिमेश भटनागर आदि मौजूद रहे। इधर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में भी भाजपाइयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
