UP Board Result 2022 UPMSP Sarkari Result: उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद से ही लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद थी। हालांकि, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से परिणामों की घोषणा में देरी नजर आई है। इस बीच, सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यूपी बोर्ड (UP Board) के परीक्षा परिणाम गुरुवार, शाम चार बजे को घोषित किए जाएंगे।
UP Board Result 2022 : मीडिया रिपोर्टों में विरोधाभास
इन रिपोर्टों में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक लेने और अधिकारियों को निर्देशित करने का हवाला दिया जा रहा है। जबकि कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि रिजल्ट आज जारी नहीं किए जाएंगे। ऐसे में लाखों छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आइए जानते हैं UP Board Result 2022 को लेकर क्या है नया और आधिकारिक अपडेट?
सीएम योगी ने ली थी अधिकारियों की बैठक
सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्टों में किया जा रहा है दावा तो सच है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश दिए थे।
