पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। बॉर्डर स्टेट होने ही वजह से यह मामला और भी गंभीर हो गया। इस केस में फिरोजपुर के एसएसपी को सस्पैंड किया जा चुका है आने बाले दिनों में और कई अफसरों पर गाज गिर सकती है। सवाल यह है कि आखिर सुरक्षा में चूक कैसे हुई आप इन तस्वीरो से समझ सकते है। जिस रूट से प्रधानमंत्री को जाना था उसी रूट को प्रदर्शनकारियों ने रोक रखा था.
इस पूरे मामले को लेकर जहाँ कल से भाजपा और कांग्रेस में तू तू मैं मैं हो रही थी। वो आज देहरादून में एक्शन वॉर में बदल गई । भाजपा कार्यकर्ताओ ने चन्नी मुर्दाबाद के नारों के साथ कांग्रेस भवन पर चढाई करने की कोशिश की तो वहीं कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया।
यह तो साफ है की सुरक्षा को लेके भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। पर सवाल यही है कि प्रधानमंत्री को लेकर इतनी राजनीति क्यूँ हो रही है।
