पंजाब के फिरोजपुर में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई। इसके तुरंत बाद मोदी ने चन्नी पर तंज कसा। कहा कि शुक्रिया, मेरी जान बच गई। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर साजिश का आरोप लगाया तो कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी भी शुरू हो गई।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री से सवाल किया, “मोदीजी हाउज द जोश।” इसके बाद यूथ कांग्रेस ने भी इसी तर्ज पर बयानबाजी की। ट्वीट किया, “यह कर्मों का फल है।”
