Ankita Murder Case: आरोपियों के नार्को टेस्ट के मसले पर कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, जानिए अब तक के ये अपडेट

Ankita Murder Case: आरोपियों के नार्को टेस्ट के मसले पर कोर्ट आज सुनाएगी फैसला, जानिए अब तक के ये अपडेट

अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों के नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट के मसले पर आज (बृहस्पतिवार) कोर्ट अपना फैसला देगी। मंगलवार को अदालत में इस मामले में बचाव और अभियोजन पक्ष की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भावना पांडेय की अदालत बृहस्पतिवार दिन में इस मामले में फैसला सुनाएगी। एसआईटी की ओर से बीते नौ दिसंबर को अदालत में अर्जी लगाई गई थी जिसमें तीनों आरोपियों से उनकी सहमति मांगी गई थी।

मंगलवार को गोलमोल जवाब मिलने और इस मामले में बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत अब 5 जनवरी को नार्को टेस्ट कराने अथवा न कराने पर अपना फैसला देगी। अजय पंत ने बताया कि वह इस केस में अभियोजन पक्ष के साथ हैं और अंकिता के पिता की ओर से पैरवी कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *