शिल्पा शेट्टी इस वक्त ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ शो में जज बनकर आ रही हैं। शिल्पा कोई ना कोई रियलिटी शो करती रहती हैं। इसके साथ ही वह ब्रांड प्रमोशन में भी बिजी रहती हैं। इन सबके बीच वह परिवार के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। सोमवार की दोपहर को शिल्पा खुद अपनी बेटी समीशा को नर्सरी स्कूल से लेने पहुंचीं। शिल्पा ने बेटी को गोद में लिया हुआ था और एक हाथ से उसका बैग पकड़ा था। स्कूल से बाहर निकलकर वह गाड़ी में बैठ गईं। इसी बीच वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।
बेटी को लेने पहुंचीं स्कूल
शिल्पा ने इस दौरान टाई-डाई सेट पहना था। वहीं समीशा ने बरबरी कोट के साथ ब्लैक लैगिंग्स पहने थे। बालों को पोनी बनाए वह क्यूट लग रही थीं। हालांकि समीशा स्कूल से लौटते वक्त बहुत खुश नहीं दिख रही थीं। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में फिर से स्कूल खोलने की इजाजत दी है। सोमवार को समीशा के स्कूल का पहला दिन था।
