नई दिल्ली में तैनात भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर से दून में फ्लैट के नाम पर 1.19 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। डालनवाला पुलिस ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के डायरेक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर एनके भट्ट के अनुसार, शंकर विहार दिल्ली कैंट निवासी विंग कमांडर नितिन नेगी पुत्र चंद्र मोहन सिंह नेगी ने ठगी की शिकायत दी।
उन्होंने बताया कि 12 अगस्त वर्ष 2016 को उन्होंने पुष्पांजलि बिल्डर्स के प्रोजेक्ट एमिनेंट हाईट्स टावर-2 में डाउन पेमेंट देकर फ्लैट खरीदा था। इसकी बुकिंग बिल्डर बायर एग्रीमेंट की ओर से पुष्पांजलि रेलम्स एवं इंफोटेक के डायरेक्टर दीपक मित्तल से कराई। निखिल झा के माध्यम से दीपक मित्तल को आरटीजीएस और चेक के जरिये कुल 1.19 करोड़ रुपये दिए गए थे। लेकिन, आरोप है कि वर्ष 2017 के अक्तूबर-नवंबर तक फ्लैट पूरा करके देने का वादा आज तक नहीं निभाया गया।
