नए साल में ओटीटी प्लेटफार्म भी एक नए सिरे से लोगों का मनोरंजन करने को तैयार है।आपको बता दें की अभी हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा को रिलीज किया गया है और अब एक और बेव सीरीज ये काली काली आंखें आज नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी। जानकारी के मुताबिक़ इस बेव सीरीज में दर्शकों को रोमांस के साथ ही एक्शन भी देखने को मिलेगा, क्यूकी ये फिल्म लव एंगल के साथ ही क्राइम थ्रिलर बेस्ड है। फिलहाल इसका टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि ‘ये काली काली आंखें’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।
