भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर दावेदारों का पैनल बनाने के लिए रायशुमारी तेज कर दी है। पर्यवेक्षकों को हर सूरत में 15 जनवरी तक दावेदारों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपने के निर्देश दिए हैं। पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने 20 जनवरी के बाद ही प्रत्याशियों का ऐलान होने के संकेत दिए हैं। भाजपा ने दावेदारों का पैनल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक भेजे हैं। इनमें से कई विधानसभा क्षेत्रों से पर्यवेक्षक रायशुमारी कर वापस देहरादून लौट चुके हैं, जबकि ज्यादात्तर विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक रायशुमारी में लगे हैं। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी ने अब पर्यवेक्षकों को रायशुमारी का काम ने तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि कई विधानसभा क्षेत्रों में छह-सात नेता भी अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
