नई दिल्ली: भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के दौरे पर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की आगुआई में टीम इंडिया (Team India) अब रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार है. उससे पहले भारतीय टीम तोरंगा (Tauranga) शहर पहुंची. जहां उनके आगमन पर लोगों ने उनका ‘पोहिरी’ स्वागत किया.
पोहिरी (Powhiri) एक माओरी स्वागत समारोह है. जिसमें भाषण, सांस्कृतिक प्रोगाम और गायन शामिल होता है. इसको मेहमानों के स्वागत के लिए आयोजित किया जाता है. यह न्यूजीलैंड में काफी प्रचलित है. समारोह की शुरुआत में गैर माओरी भाषियों के लिए एक चुनौती होती है. यह पोहिरी का सबसे शानदार हिस्सा होता है.
सीएसके फैन क्लब के ट्विटर अकाउंट से पोहिरी की तस्वीरें पोस्ट की गई हैं. जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी पोहिरी स्वागत समारोह में शामिल हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 रद्द हो गया है. टीम इंडिया अब बाकी 2 टी20 मुकाबले खेलने के लिए तैयार है. इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी.
बता दें यह दोनों टीमें टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने में कामयाब हुई थीं. यहां न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान खिलाफ, वहीं भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
