विधानसभा का आगामी सत्र देहरादून या गैरसैंण में होगा? इस असमंजस को अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने दूर कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि गैरसैंण में सत्र आयोजन की तैयारियां पूरी हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून या गैरसैण जहां भी सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया जाएगा, वहां सत्र को बेहतरीन तरीके से आयोजित किया जाएगा।
विदित है कि विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक के दौरान आगामी सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र देहरादून अथवा गैरसैंण कहीं भी हो उसके लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है।
