घर में पसंद का खाना नहीं बना तो किशोरी फंदे पर झूल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी का परिवार मजदूरी करता है। वह दून के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी के अनुसार, कोरोनेशन अस्पताल से सूचना मिली कि डांडा लखौंड क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि किशोरी दून में परिवार के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय परिवार वालों ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था
इस बात से परेशान होकर वह सामने बन रहे एक मकान में चली गई और वहां फांसी लगा ली। परिजनों ने मौके पर देखा तो वह चादर के सहारे कमरे के पाइप से लटकी हुई थी। परिजन उसे कोरोनेशन अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
