प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री धामी , भाजपा विधायक शिव अरोरा,भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सड़क को साफ किया इस दौरान मुख्यमंत्री धामी कूड़ा उठाकर डस्टबिन में डालते हुए दिखाई दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री के पंतनगर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, भाजपा विधायक शिव अरोरा,भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पुलिस ने सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 2025 तक उत्तराखंड को टीवी मुक्त का लक्ष्य लिया गया है और ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को जंहा विश्व मे शिखर पर पहुंचाने का कार्य किया है। पूरी दुनिया मे भारत का मान,सम्मान और पहचान बढ़ाने का कार्य किया है।वो वास्तब में हमारे लिये गर्व की बात है।उंन्होने कहा कि उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री का लगाव किसी से छिपा नही है।
