उदयपुर कन्हैया हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला, अध्यक्ष करन माहरा बोले-भाजपा की साजिश

उदयपुर कन्हैया हत्याकांड पर कांग्रेस का हमला, अध्यक्ष करन माहरा बोले-भाजपा की साजिश

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या केस में कांग्रेस ने भाजपा को कठघरे में किया है। कांग्रेस का आरोप है कि कन्हैया के हत्यारे भाजपा से जुड़े हैं। चुनावी फायदा लेने के लिए भाजपा ने ही इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में कहा उदयपुर घटना के आरोपियों का ताल्लुक बीजेपी से हैं।

हर चुनाव से पहले भाजपा इस प्रकार सांप्रदायिकता का माहौल बनाती है। माहरा ने कश्मीर में पकड़े गए आतंकी का मुद्दा उठाते कहा कि वह आतंकी भी भाजपा की आईटी सेल का अध्यक्ष है। गृह मंत्री अमित शाह की बैठकों में भी वह व्यक्ति शामिल होता रहा है। इस दोनों मामलों में भाजपा बेनकाब हो चुकी है।

अंतर इस मुद्दे पर बढ़चढ़ कर बयान दे रहे नेता की चुप्पी इसे साबित भी कर रही हैं। माहरा ने कहा भी भाजपा को इस प्रकरण में देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इन दोनों मामलों के सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज से जांच भी कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *