मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 543 करोड़ की लागत से बनने वाली नौ योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 में लाभार्थियों को घर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गुणवत्ता तथा तय समय सीमा का विशेष ध्यान देने को कहा।
सोमवार को सीएम धामी ने उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह मैदान में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 543 करोड़ की लागत से बनने वाली 8 उधमसिंह नगर और एक नैनीताल जिले के रामनगर की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत डेढ लाख रूपये केंद्र सरकार व एक लाख रूपये राज्य सरकार अंश दान देगी।
शेष रकम लाभार्थी बैंक से ऋण लेकर मासिक किस्त के रूप में अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि महाष्टमी के दिन उन्हें यह पुण्य कार्यकरने का मौका मिला है। जिन लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है, उनके लिए यह सपनों का आशियाना होगा। पीएम मोदी के सेवा और सुशासन के आधार पर विकास की नई परिभाषा लिखने का नया काम किया जा रहा है।
सोशित व बंचितों का सशक्तिकरण हो रहा है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। राज्य को मबजूत बनाने की दिशा में अनेक काम किए जा रहे हैं। आने वाला दशक उत्तराखंड होगा। सरकार विकल्प नहीं संकल्प के साथ काम कर रही है। सड़कों को लेकर अभूतपूर्ण कार्य किए गए हैं। जिसमें मुरादाबाद से रामनगर, काशीपुर से 22 किमी का बाइपास पर काम किया जा रहा है।
जो जसपुर से अफजलगढ होते हुए नजीबाबाद पहुंचेगा। काशीपुर में जल भराव से निजात के लिए ड्रेनेज की योजना, गिरीताल को पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने रामनगर रोड से बाजपुर रोडको जोड़ने वाले प्रस्तावित बाइपास पर भी शीघ्र कार्य शुरू करने की बात कही।
वहां पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भटट, शहरी व आवास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, सचिव आवास एसएन पांडे, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।
