उत्तराखंड कैबिनेट: अब विभागों के बंटवारे पर नजर, पढ़िए धामी सरकार में किस मंत्री को कौन सा पद मिलने की अटकलें तेज

उत्तराखंड कैबिनेट: अब विभागों के बंटवारे पर नजर, पढ़िए धामी सरकार में किस मंत्री को कौन सा पद मिलने की अटकलें तेज

धामी सरकार की नई कैबिनेट में पुराने और नए चेहरों के साथ आठ मंत्री बनाए गए हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। अब सबकी नजर विभागों के बंटवारे पर लगी है। संभव है कि अगले कुछ दिनों में विभाग बांट दिए जाएं।

धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है। सतपाल महाराज को पुन: पर्यटन, लोनिवि संस्कृति, धर्मस्व जैसे विभाग दिए जा सकते हैं। वहीं सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी और रेखा आर्य को भी उनके पुराने विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है।

वहीं, पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय कार्य मंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा जा सकता है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है। सौरभ को खेल, युवा एवं परिवहन मंत्रालय दिए जाने की संभावना है। वहीं चंदन राम दास को पंचायतीराज, पेयजल एवं ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय दिए जा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *