Uttrakhand Crime : मामला पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग पटवारी क्षेत्र का है जहां नाबालिग की दो बार शादी कराने के मामले में पुलिस ने नाबालिक की मां को गिरफ्तार किया है। बता ते, चले कि इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

जानकारी कुछ ऐसी मिल रही है कि धारचूला में एक 12 साल की बच्ची की दो बार शादी करा दी थी. नाबालिग के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ. वहीं बाल विकास विभाग के मामले का संज्ञान लेते ही पुलिस हरकत में आई है. पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं आज पुलिस ने नाबालिग की मां को भी अरेस्ट किया है.

मामले की जांच करने पर पुलिस को ये ज्ञात हुआ कि पीड़िता धारचूला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और ये उसकी दूसरी शादी कराई गई है. बच्ची की मां और सौतेले पिता ने जून 2021 में 12 साल की उम्र में उसका पहला विवाह धारचूला में कराया था. पति की मारपीट से तंग आकर वो कुछ समय बाद ही मायके लौट आई थी. मां ने छह महीने के अंदर ही दिसंबर 2021 में फिर से किशोरी की शादी तीन गुना अधिक उम्र वाले बेरीनाग के 36 साल के शख्स से करा दी. तब से लड़की बेरीनाग में ही अपने पति के पास रह रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *