हरीश ने कांग्रेस को भगवान तो हरक को कहा भक्त

हरीश ने कांग्रेस को भगवान तो हरक को कहा भक्त

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हरक सिंह रावत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान की तरह है और भगवान के बहुत सारे भक्त होते हैं. यह जरूरी नहीं कि सभी भक्त अच्छे हों. अब यह भगवान और भक्त पर निर्भर करता है कि भक्त भगवान को कैसे खुश करता है और भगवान किन भक्तों को स्वीकार करता है. बता दें कि हाल ही में हरक सिंह रावत को बीजेपी से बर्खास्त कर दिया गया था

इससे पहले मंत्री हरक सिंह रावत को विरोधी तेवर अपनाने के चलते बीजेपी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया. वहीं पार्टी के निकाले जाने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा, “मैं अमित शाह से मिलना चाहता था. वह कह रहे हैं कि दो टिकट मांग रहे हैं पहले क्या इस तरह से टिकट नहीं दिए गए हैं क्या? मुझे मंत्री पद का कोई लालच नहीं है. हम पिछले पांच साल में नौजवानों को रोजगार नहीं दे पाए क्या उत्तराखंड नेताओं को रोजगार देने के लिए बनाया गया है. बीजेपी किस तरह के लोगों को प्रदेश चलाने के लिए देना चाहती है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *