विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार पहुंचे उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार पहुंचे उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के दून पहुंचने पर सियासी पारा चढ़ गया है। विजयवर्गीय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वर्गीय के दून पहुंचते ही भाजपाइयों के साथ ही कांग्रेसियों में भी हलचल बढ़ गई हैं।

दरअसल, वर्गीय वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार रहे हैं। तब कांग्रेस के नौ विधायकों ने एक साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस पूरे टास्क की कमान तब वर्गीय के हाथों में थी। उन्हीं के मार्फत कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं की भाजपा हाईकमान के नेताओं से मुलाकात हुई।

वर्गीय दोपहर निशंक के विजय कालोनी स्थित आवास पहुंचे। वहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों पर बातचीत का मुख्य फोकस रहा। भाजपा के नेता हालांकि उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं, लेकिन दबी जुबान से वे कांग्रेस के साथ कड़ी टक्कर मान कर चल रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *