रिजल्ट घोषित, 10वीं में टिहरी के सुशांत और 12वीं में जसपुर की तनु ने किया टॉप

रिजल्ट घोषित, 10वीं में टिहरी के सुशांत और 12वीं में जसपुर की तनु ने किया टॉप

इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। आज माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी किया।

कशिश कांडपाल ने किया हरिद्वार जिला टॉप

हरिद्वार की सरस्वती विद्या मंदिर भेल सेक्टर-2 की कशिश कांडपाल ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में हरिद्वार जिला टॉप किया है। प्रदेश के पहले पांच टॉपर में भी उन्होंने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। कशिश ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

80.98% रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम

इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा।

85.17% रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *