राज्यसभा चुनाव:पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित 10 नाम भेजे, ये नाम हुए ड्रॉप

राज्यसभा चुनाव:पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित 10 नाम भेजे, ये नाम हुए ड्रॉप

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए दस नेताओं का पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेज दिया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत दस नाम शामिल हैं। राज्यसभा की एक सीट के लिए 10 जून को चुनाव प्रस्तावित हैं। विधानसभा में भाजपा के अभी 46, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं।

चंपावत उपचुनाव के लिए तीन जून को मतगणना होनी है। पैनल से इतर भी हो सकता है प्रत्याशी: सूत्रों का कहना कि पार्टी हाईकमान पैनल से इतर भी प्रत्याशी घोषित कर सकता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उत्तराखंड से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं।

बहुगुणा का नाम शामिल नहीं: राज्यसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा का नाम पैनल में शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि धामी कैबिनेट में उनके बेटे व सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के शामिल होने से वे रेस से बाहर हुए हैं।

इनके नाम पैनल में शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान।

पार्टी ने दस नेताओं के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं। पार्टी संसदीय बोर्ड इस पर अंतिम फैसला लेगा। उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब लोकसभा के साथ ही राज्यसभा की सभी सीटें भाजपा के पास होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *