राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ गई गंगोत्री विधानसभा सीट

राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ गई गंगोत्री विधानसभा सीट

प्रदेश में विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद दावेदारों के बीच टिकट पाने की होड़ तेज हो गई है। उत्तराखंड में गंगोत्री विधानसभा सीट राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। आम आदमी पार्टी ‘आप’ ने कर्नल अजय कोठियाल काे चुनावी मैदान में उतार दिया है तो दूसरी ओर, भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों का सभी को इंतजार है। ​उत्तरकाशी जिले की तीनों विस सीटों पर कांग्रेस व अन्य दलों में टिकट को लेकर जहां खींचतान कम दिखाई दे रही है। वहीं भाजपा में टिकट पाने को दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आ रही है। मिथक वाली गंगोत्री सीट पर भाजपा से टिकट के सबसे अधिक दावेदार हैं।

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में पुरोला, यमुनोत्री तथा गंगोत्री तीन विधानसभा सीट है। वर्ष 2017 के विस चुनाव में गंगोत्री और यमुनोत्री सीट पर भाजपा के विधायक चुने गये। जबकि अनुसूचित जाति के आरक्षित पुरोला सीट पर कांग्रेस पार्टी का विधायक राजकुमार ने जीत दर्ज की। पुरोला में भाजपा से जहां राजकुमार का टिकट फाइनल होने की चर्चा है। वहीं कांग्रेस से पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्यारेलाल हिमानी, दुर्गेश्वर लाल आदि टिकट के प्रबल दावेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *