यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट पर कार्रवाई, आज चलेगा बुलडोजर

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह के आलीशान रिजॉर्ट पर कार्रवाई, आज चलेगा बुलडोजर

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) पेपर लीक मामले में आरोपित पूर्व भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत के सांकरी मोरी स्थित रिसॉर्ट पर आज मंगलवार को बुल्डोजर एक्शन होने वाला है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम कोर्ट ने पुन: हाकम सिंह रावत के सांकरी रिसॉर्ट की नाप-छाप के निर्देश दिए थे।

 

आठ सदस्यीय टीम ने नाप-छाप किया और अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। जिसके बाद अवैध रिसॉर्ट को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *