महाराष्ट्र में कोरोना के 40,805 नए केस, 44 मरीजों की मौत; मुंबई में 2250 नए मामले मिले

महाराष्ट्र में कोरोना के 40,805 नए केस, 44 मरीजों की मौत; मुंबई में 2250 नए मामले मिले

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में 40,805 नए मामले सामने आए और महामारी से 44 और मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार यानी 22 जनवरी को 46,393 नए मामले सामने आए थे, जिसमें वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप (Omicron Variant) से संक्रमण के 416 मामले शामिल थे। वहीं, मुंबई शहर में आज 2250 नए मामले दर्ज हुए हैं।

इससे पहले मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 3,568 नए मामले सामने आए और महामारी से 10 और मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 2,93,305 हो गए।

महाराष्ट्र के नागपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच)  के 76 चिकित्सक पिछले 10 दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टरों के संगठन एमएआरडी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) की जीएमसीएच इकाई के अध्यक्ष डॉ. सजल बंसल ने बताया कि इन डॉक्टरों में हल्के लक्षण मिले हैं जबकि 22 डॉक्टर ठीक होने के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *