भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक पदयात्रा निकालेंगे हरीश रावत, कार्यकर्ताओं से की जुड़ने की अपील

भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक पदयात्रा निकालेंगे हरीश रावत, कार्यकर्ताओं से की जुड़ने की अपील

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब पदयात्रा पर निकलेंगे। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। इसलिए वे जनवरी में भराड़ीसैंण से भिकियासैंण तक भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य सरकार ने जितने लोगों को नौकरी नहीं दी है उससे ज्यादा लोगों की नौकरी वापस ली है

कहा कि विधानमंडल में अगर नौकरी देना अपराध था तो इसकी सजा उनको नहीं दी जानी चाहिए थी जिनको नौकरी मिली है, बल्कि इसकी सजा उसको मिलनी चाहिए थी जिन्होंने नौकरी दी है। ऐसे लोगों को मंत्री नहीं बनना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम भाजपा के लिए काम कर रही है। कहा कि हिमाचल में मिली जीत का संदेश अगले लोकसभा चुनाव तक जाएगा जिसका फायदा प्रदेश कांग्रेस को भी मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *