बैंक को तोड़कर चल रही थी लूट की कोशिश, अंजाम हुआ ये

बैंक को तोड़कर चल रही थी लूट की कोशिश, अंजाम हुआ ये

हल्द्वानी : नैनीताल रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक को तोड़कर लूट का प्रयास किया गया। पुलिस ने रंगेहाथ दो आरोपितों को पकड़ लिया। इनके खिलाफ संपत्ति चोरी व गृह भेदन की धाराओं में केस दर्ज किया है। काठगोदाम थाने में रविवार को सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि एक जनवरी को कांस्टेबल विरेंद्र नाथ व देवेंद्र सिंह गश्त कर रहे थे। नैनीताल रोड पर उन्हें ताला तोडऩे की आवाज सुनाई दी। जिस पर सिपाहियों ने एचसीपी जगदीश चन्याल को अवगत कराया।

 

वह चालक महेश मर्तोलिया के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सभी आवाज सुनकर पास गए तो दो आरोपित एटीएम तोड़ते नजर आए। घेराबंदी कर टीम ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपितों ने अपना नाम बेड़ीखत्ता दमुवाढूंगा काठगोदाम निवासी अनिल कुमार व धीरज आर्य बताया। इनके कब्जे से पाना, चाबी, आरी, छेनी व एटीएम का तोड़ा गया एक ताला बरामद हुआ। बैंक प्रबंधक उमेश चंद्र जोशी की तहरीर पर आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *