बर्फीले पानी में डूब रही थी कार, सेल्फी लेने में बिजी रही महिला; सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार

बर्फीले पानी में डूब रही थी कार, सेल्फी लेने में बिजी रही महिला; सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार

कनाडा के ओटावा के बाहरी इलाके में एक महिला का अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, जब इस महिला की कार बर्फीले पानी में डूब रही थी, तो यह महिला कार के ऊपर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी। इसके बाद से यह महिला सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। महिला का ये कारनाम देख लोग आगबबूला भी हुए और महिला को फटकार लगाई है।

हालांकि बर्फ से जम चुकी नदी पर कार चला रही इस महिला को बड़ी मुश्किल से लोगों ने बचाया है। बता दें कि महिला रिड्यू नदी पर कार चला रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो कार जब नदी के बीचोबीच पहुंची तो बर्फ की परत टूट गई और कार डूबने लगी। इसके बाद भी महिला ने बचने की कोशिश नहीं की। महिला ने डूबती हुई कार के ऊपर चढ़कर सेल्फी लेने लगी। हालांकि आसपास लोगों ने जब यह नजारा देखा तो उसकी मदद करने दौड़ गये, लेकिन फिर भी महिला सेल्फी लेती रही। हालांकि किसी तरह लोगों ने महिला की जान बचाई। यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में महिला डूबती कार के ऊपर खड़ी दिख रही है, जबकि लोग उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक वह कार में अकेली थीं और पुलिस ने शाम करीब साढ़े चार बजे जवाब दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *