बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि जीजा ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर कर दी साले की हत्या?

बर्थडे पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि जीजा ने पांच दोस्तों के साथ मिलकर कर दी साले की हत्या?

साले की हत्या के आरोप में पुलिस ने जीजा और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी शकुंतला पत्नी पतरस के घर 25 अगस्त की रात्रि में बर्थ डे पार्टी का आयोजन किया गया था।

इस दौरान शकुंतला के दामाद प्रदीप और उसके साथ आये संजय, विशाल, विकास, सूरज, आकाश निवासी मण्डी ने शकुंतला देवी के पुत्र अजय व सन्नी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लाठी डंडों से मारपीट में अजय की मौत हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल सन्नी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था।

पुलिस ने शकुंतला की तहरीर पर दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत संगीन धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एसओ देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रदीप कुमार समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छह डंडे बरामद किये।

एसओ ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। टीम में एसओ देवेंद्र गौरव, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई संजय कुमार, एसआई दरबान सिंह, नवनीत कुमार, दिनेश चंद्र, लोकेश तिवारी, राजेश कुमार, दिनेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *