बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, DGP अशोक कुमार ने सभी जिलों के SSP को दिए ये निर्देश

बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, DGP अशोक कुमार ने सभी जिलों के SSP को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड में बच्चों की चोरी के शक कई लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ जगहों पर बच्चा चोरी को आधार बनाकर, सोशल मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है। यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी बच्चा चोर की अफवाहों का बाजार गर्म है। बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने के अफवाह सोशल मीडिया में वायरल हैं।

सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हैं, जिनको आधार बनाकर अफवाह फैलाई जा रही है। जिसको लेकर उत्तराखंड पुलिस सख्ती करेगी यही नही एनएसए के तहत कार्रवाई भी होगी। डीजीपी अशोक कुमार ने प्रदेश के सभी कप्तानों को निर्देशित किया है कि जो भी व्यक्ति बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाएगा, उस पर एनएसए यानी कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

सभी जिलों के कप्तानों ने जारी किया अलर्ट डीजीपी का आदेश जारी होते ही सभी जिलों के कप्तानो ने जिलों में स्थित साइबर सेल और खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है सोशल मीडिया में इस तरह से अफवाह फैलाने वाले लोगों की लिस्ट बना कर, कार्रवाई करना शुरू कर दिया गया है।

दरअसल, यूपी के बाद अब उत्तराखंड के हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह सोशल मीडिया में जम कर वायरल है जिसके कुछ वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं जिसमें कई इलाकों में लोगों ने मारपीट भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *