बचपन में खेलती थी लड़कों संग, अब देश के लिए खेलेंगी वर्ल्ड कप

बचपन में खेलती थी लड़कों संग, अब देश के लिए खेलेंगी वर्ल्ड कप

आइसीसी महिला वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय शृंखला के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में उत्तराखंड की स्नेह राणा का भी चयन हुआ है। स्नेह मिताली राज को अपना आइडल मानती है। स्नेह कहती हैं कि आज उनके साथ खेलना बेहद सुखद है।

देहरादून निवासी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका सपना रहा है कि वे देश के लिए वर्ल्ड कप खेलें और जीतें। वर्ल्ड कप टीम में चयन से मुझे बहुत खुशी है। इस दौरान स्नेह ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि मेरे पिता ने मुझे क्रिकेट खेलने के लिए बहुत स्पोर्ट किया। जब मुझे चोट लगी थी तो मेरे पिता चाहते थे कि मैं मैदान पर वापसी करूं। उन्होंने इसके लिए मुझे बहुत प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *