पौड़ी थलीसैंण में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक महिला की मौत, छह गंभीर घायल – BOLERO ACCIDENT IN PAURI

पौड़ी थलीसैंण में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, एक महिला की मौत, छह गंभीर घायल – BOLERO ACCIDENT IN PAURI

पौड़ी: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. वहीं पौड़ी जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

पौड़ी के थाना थलीसैंण को बुधवार रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन ग्राम सुकई के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सूचना मिलते ही थाना थलीसैंण से पुलिस बल आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि एक बोलेरो वाहन (संख्या UK19TA-0624) राष्ट्रीय राजमार्ग बैजरो-थलीसैंण से करीब 100 मीटर नीचे पूर्वी नयार नदी के किनारे खाई में गिरी है. वाहन में कुल 7 लोग सवार थे. जिनमें 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे शामिल थे. घटनास्थल पर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर घायल हो गए.

घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की सहायता से 108 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी बीरोंखाल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सभी यात्री गाजियाबाद से अपने गांव की ओर लौट रहे थे. संदीप उर्फ सन्नी नामक व्यक्ति बैजरो से वाहन में सवार हुआ था. चार घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

घटना में घायल हुए लोग

  • अक्षरा (13 वर्ष) पुत्री सुनील, निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा, थाना थलीसैंण
  • दीपांशु (09 वर्ष) पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा, थाना थलीसैंण
  • मनवर सिंह (38 वर्ष) – वाहन चालक, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम मासों, थाना थलीसैंण
  • संदीप उर्फ सन्नी (30 वर्ष) पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम कुण्ड, थाना थलीसैंण
  • बलेश्वरी देवी (62 वर्ष) पत्नी दर्शन सिंह, निवासी ग्राम भण्डेली, थाना थलीसैंण
  • बथुली देवी (62 वर्ष) पत्नी सैन सिंह, निवासी ग्राम भण्डेली, थाना थलीसैंण

घटना में मृतक

  • बिलेश्वरी देवी (55 वर्ष) पत्नी खुशाल सिंह, निवासी ग्राम नानस्यूं पजियाणा, थाना थलीसैंण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *