पादरी ने थूक निकालकर शख्स के चेहरे पर मल दिया, भड़क गए लोग

पादरी ने थूक निकालकर शख्स के चेहरे पर मल दिया, भड़क गए लोग

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक अमेरिकन पादरी भरी सभा में सैकड़ों लोगों के सामने अपने हाथ पर थूकता है और फिर यही थूक एक शख्स के चेहरे पर मलने लगता है। इतना ही नहीं वह पादरी अपने हाथ पर दो बार थूक निकालता है और थोड़ी देर बाद अपना लेक्चर देकर इसे शख्स के चेहरे पर मल देता है। जैसे ही यह घटना सामने आई लोग बुरी तरह उसके ऊपर भड़क गए। आखिर में उसको माफी मांगनी पड़ी।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के टुल्सा शहर की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना एक पादरी से जुड़ी हुई है। पादरी का नाम माइकल टॉड है जो एक ट्रांसफॉर्मेशन चर्च को लीड करते हैं। हाल ही में वे एक कार्यक्रम में एक स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं और सामने काफी लोग बैठे हुए हैं। स्टेज पर पादरी के साथ एक शख्स भी खड़ा है।

इस कार्यक्रम में पादरी ईसा मसीह से जुड़ी कुछ बातें बता रहे हैं। अचानक पादरी अपने मुंह से हाथ पर दो बार थूक निकालते हैं और बगल में खड़े शख्स के चेहरे पर मलने लगते हैं। इस दौरान वो कहते हैं कि यह वो पल जब लोग ईसा मसीह को फेस नहीं करते। ज्यादातर लोग मुड़ जाते हैं क्योंकि भगवान से मिले हुए रास्ते कई बार घिनौने हो सकते हैं। इतना ही नहीं पादरी उस शख्स की आंखों पर भी थूक लगा देता है। जब पादरी अपना थूक शख्स के चेहरे पर मल रहा होता है तो सामने बैठे लोग भी हैरान रह जाते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सामने वाला शख्स पादरी के ही घर का है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ लोग भड़क गए और उसके लिए सजा के लिए मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख पादरी ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो किया वो घिनौना था, मैं सिर्फ अपनी बात रखना चाहता था और उसी को बताने के चक्कर में वो हद पार कर गया। यहां देखें वीडियो..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *