पाकिस्तान में क्रिश्चियन भी सुरक्षित नहीं? पेशावर में दिन दहाड़े पादरी की हत्या

पाकिस्तान में क्रिश्चियन भी सुरक्षित नहीं? पेशावर में दिन दहाड़े पादरी की हत्या

पाकिस्तान के पेशावर में रविवार को हुए एक हमले में एक ईसाई पादरी की मौत हो गई है। वहीं, घटना में एक अन्य घायल हो गया है। यह हमला पेशावर के मदीना मार्केट में किया गया था। घटना गुलबहार थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने कहा कि विलियम सिराज एक स्थानीय चर्च में पादरी थे जो चमकनी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड पर पादरियों पर हमला किया गया था जब वे एक निजी काम के लिए एक वैन में यात्रा कर रहे थे।

दि एक्‍सप्रेस ट्रि‍ब्‍यून की रिपोर्ट के मुताबिक लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता ने भी पादरी सिराज की मौत की पुष्टि की। प्रवक्ता ने कहा कि पैट्रिक नाम का एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया और उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि पादरी के शव परिवार को सौंप दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ पुलिस हमलावर तक पहुंचने के लिए बाजार और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फोटोज को भी खंगाल रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *