पाकिस्तानी महिला ने व्हाट्सऐप पर कुछ ऐसा लिख दिया, कोर्ट ने दे दी मौत की सजा

पाकिस्तानी महिला ने व्हाट्सऐप पर कुछ ऐसा लिख दिया, कोर्ट ने दे दी मौत की सजा

पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला को ईशनिंदा के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। महिला पर आरोप है कि उसने व्हाट्सऐप पर पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया है। यह मामला थोड़ा पुराना है लेकिन हाल ही में चर्चा में तब आया जब महिला को वहां की एक कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। इस घटना के बाद पाकिस्तान में ईशनिंदा का मामला फिरसे चर्चा में आ गया है।

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के की रावलपिंडी कोर्ट से जुड़ी है। डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने शिकायतकर्ता फारूक हसनात की शिकायत पर बुधवार को यह फैसला सुनाया है। आरोपी महिला का नाम अनिका अतीक है और उस पर तीन आरोप सिद्ध पाए गए हैं। बताया गया कि महिला ने पैंगबर मोहम्मद साहब की अवमानना, इस्लाम का अपमान और साइबर कानूनों का उल्लंघन किया है।

महिला ने यह सब व्हाट्सऐप पर भेजे अपने एक संदेश में तब किया जब 2020 में अपने एक दोस्त फारूक को गुस्से में ईशनिंदा से भरे मैसेज भेज दिए थे। फारूक ने अनिका को मैसेज डिलीट करने और माफी मांगने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद फारूक ने अनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने अनिका के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद यह मामला रावलपिंडी कोर्ट पहुंच गया और फिर कोर्ट ने बुधवार को महिला को मौत की सजा सुना दी। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि फारूक ने अनिका अतीक के खिलाफ 2020 में ही शिकायत दर्ज कराई थी। अनिका और फारूक पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन किसी बात पर उनका झगड़ा हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *