पंत को आराम, तो हार्दिक पांड्या को मिली टीम इंडिया की कमान

पंत को आराम, तो हार्दिक पांड्या को मिली टीम इंडिया की कमान

क्रिकेट की दुनिया बेहद ही निराली है। यहां की हर छोटी-बड़ी खबरों से वाकिफ होने के लिए लोगों के जेहन में आतुरता हमेशा अपने उफान पर रहता है। हमेशा ही लोग ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि क्रिकेट में क्या कुछ चल रहा है। अब इसी कड़ी में क्रिकेट जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि आयरलैंड दौरे से पहले बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया है। वहीं, भुवनेश्वर कमार को उप-कप्तान बनाया गया है। उधर, ऋषभ पंत को आराम दे दिया गया है, जबकि सूर्य कुमार की टीम में वापसी हुई है। आपको बता दें कि टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 की दो सीरीज खेलनी होगी। ये दो मैच 26 और 28 जून को खेला जाना है। इस मैच में कई खिलाड़ियों को आराम दे दिया गया है, तो वहीं कई नए खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है।

 

आपको बता दें कि आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीरिज में टीम इंडिया क्या कुछ कमाल दिखा पाती है।

 

इन खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका

 

वहीं, आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। जिसमें राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन , सूर्य कुमार याद सरीखे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। अब ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम इंडिया क्या कुछ कमाल दिखा पाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *