नहाते वक्त महिला का न्यूड वीडियो बनाकर रेप, मन नहीं भरा तो शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

नहाते वक्त महिला का न्यूड वीडियो बनाकर रेप, मन नहीं भरा तो शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

देहरादून के सेलाकुई में युवक ने महिला का नहाते हुए न्यूज वीडियो बना लिया। आरोप है कि सोशल मीडिया में वीडियो को अपलोड करने की धमकी देकर युवक ने महिला का रेप किया। दुष्कर्म के बाद भी जब युवक का मन नहीं भरा तो पीड़ित महिला को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग कर डाली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जानकारी के अनुसार, थाना सेलाकुई पर 11-09-2022 को स्थानीय निवासी वादिनी द्वारा ने थाना सेलाकुई पर तहरीर दी गई कि संतो विश्वास नाम के लडके ने पीड़िता की नहाते समय न्यूड वीडियो बना कर वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने की धमकी देकर वादिनी पर दबाव बनाकर जोर जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाए।

आरोपी युवक ने वादिनी को ब्लैकमेल कर वीडियो को डिलीट करने के लिए पीड़िता से 70 हजार रुपयों की भी मांग कर डाली। पीड़िता का कहना है कि मना करने पर आरोपी युवक ने वादनी के साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने । केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी संतो विश्वास पुत्र नारायण विस्वास निवासी कालोनी सुभाष पुल्ली बटाला थाना व जिला हावडा पश्चिम बंगाल, हाल- डी ब्लॉक गेट नंबर 5 स्वरूप विहार एक्सटेंशन कादिरपुर नार्थ वेस्ट दिल्ली उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *