दिवाली 2022 के दिन जमकर होगी धन वर्षा, यह है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली 2022 के दिन जमकर होगी धन वर्षा, यह है लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

सुख समृद्धि का प्रतीक महापर्व दीपावली पर इस बार लक्ष्मी पूजा के लिए एक घंटा 21 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन सभी जगह दीयों की रोशनी से जगमगा उठती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे।

सोमवार को दीपावली पर्व है। इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्तूबर दोनों दिन पड़ रही है। लेकिन 25 को अमावस्या तिथि प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो रही है। 24 को शाम 5:28 मिनट से अमावस्या तिथि लग रही है। जो 25 अक्तूबर की शाम 4:19 मिनट तक रहेगी।

वहीं 25 अक्तूबर की शाम को यानि प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य डा.सुशांतराज के मुताबिक, दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का मुहुर्त 6:53 से रात 8:16 मिनट तक है।

 

लक्ष्मी गणेश पूजन-

दिवाली पर शुभ मुहुर्त में लक्ष्मी गणेश पूजा विधि पूर्वक की जाती है। लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के सामने खील, बताशे, मिठाईयां, फल, फूल, आभूषण रखें।

दिवाली का शुभ मुहुर्त-

कृष्ण पक्ष की अमावस्या-24 अक्तूबर शाम 5:28 से 25 अक्तूबर तक शाम 4:18 मिनट तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *