दिल्ली के संयुक्त सचिव ने उत्तराखंड में नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

दिल्ली के संयुक्त सचिव ने उत्तराखंड में नाबालिग लड़की से की छेड़छाड़, गिरफ्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नाबालिग लड़की से शर्मनाक हरकत करने पर दिल्ली के संयुक्त सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी दिल्ली सचिवालय के संयुक्त सचिव को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली निवासी 11वीं की एक छात्रा ने बीते सोमवार को अल्मोड़ा में राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी थी। किशोरी का आरोप था कि दिल्ली सचिवालय में तैनात संयुक्त सचिव एवी प्रेमनाथ उसे अल्मोड़ा के डंडाकांडा स्थित अपने प्लीजेंट वैली फाउंडेशन लेकर आए थे। छात्रा का आरोप है कि एवी प्रेमनाथ ने उससे छेड़छाड़ की। उस पर कई तरह से दबाव डाल गए। साथ ही कई बार उसे व्हाट्सएप और टैक्स्ट मैसेज भी भेजे गए थे।

पीड़िता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने एवी प्रेमनाथ के खिलाफ सोमवार रात 7/8 पॉक्सो, 354 और आईटी एक्ट में मुकदमा पंजिकृत करते हुए मामले को रेग्युलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। इधर एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोपी को रानीखेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *