चम्पावत: कांग्रेस ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

चम्पावत: कांग्रेस ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

पौड़ी: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर महंगाई व भ्रष्ट्राचार को बढ़ाने का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका। सोमवार को कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से डीएम कार्यालय के बाहर तक रैली निकाली।

डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगातार महंगाई व भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिल रहा है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता परेशान है। जनता रोजमर्रा का सामान तक नहीं खरीद पा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है और इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बना चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *