कोरोना काल में पैरोल पर छोड़े गए 15 कैदी फरार, पांच महीने बाद भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी

कोरोना काल में पैरोल पर छोड़े गए 15 कैदी फरार, पांच महीने बाद भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी

यूपी के उन्नाव (Unnao) में कोविड काल (Covid) में जेल से ‘कोविड पैरोल’ पर छोड़े गए 44 में से 15 कैदी जेल वापस नहीं लौटे हैं. इनमें से दो बंदी ऐसे है जिनका पता गलत दर्ज होने की वजह से लोकेशन तक नहीं मिल पा रही. उन्नाव जेल (Unnao Jail) के कार्यवाहक अधीक्षक ने SP उन्नाव (Unnao SP) को कई पत्र लिखकर फरार कैदियों को गिरफ्तार करने को कहा है लेकिन 5 महीने गुजर जाने के बाद भी इन फरार कैदियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जेल अधीक्षक ने एक बार फिर एसपी को पत्र लिखकर जेल ना लौटने वाले कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पत्र लिखा है.

‘कोविड पैरोल’ के बाद वापस नहीं लौटे 15 कैदी

दरअसल कोविड 19 के समय जेलों का बोझ कम करने के लिए 7 साल या उससे कम सजा वाले 44 कैदियों को मई से अगस्त महीने के बीच तीन-तीन महीने की कोविड पैरोल दी गई थी, जो फरवरी 2022 में समाप्त हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी इनमें से 15 बंदी अभी नहीं लौटे हैं. अब जेल प्रशासन इन कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस को पत्राचार कर मांग कर रहा है, लेकिन पुलिस की लापरवाही के चलते अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. वहीं पुलिस पूरे मामले में अपना बयान देने से भी बचती नजर आ रही है. पुलिस की लापरवाही से 15 बंदी जेल से फरार चल रहे हैं और अधिकारी अनजान बने हुए हैं

.जेल अधीक्षक ने एसपी को लिखा पत्र

जिला कारागार उन्नाव के कार्यवाहक जेल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोविड काल में जिला कारागार उन्नाव से 44 दोष सिद्ध बंदियों को रिलीज किया गया था. उनमें से 8 कैदी ऐसे है जो फाइनली रिलीज हो गए है,और या तो उनकी जमानत हो गयी है या फिर सजा पूरी हो गयी है. लेकिन 15 कैदी ऐसे हैं तो बचे हुए और उनकी गिरफ्तारी बाकी है. इस बारे में जेल प्रशासन की ओर से थाना अध्यक्ष और एसपी को लेटर भेजे गए हैं. इन कैदियों पर छोटी धाराओं में जिसमें कम सजा थी या फिर सात साल से कम सजा वाले बंदियों को रिलीज किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *