केदारनाथ में पीएम मोदी की पूजा कांग्रेस नेता को नहीं आई रास, उदित राज के कॉमेंट पर विवाद

केदारनाथ में पीएम मोदी की पूजा कांग्रेस नेता को नहीं आई रास, उदित राज के कॉमेंट पर विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला में केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद चमोली में बदरीनाथ धाम पहुंचे। पहले भोलेनाथ शिव और फिर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मोदी प्रदेश के लिए कई सौगात लेकर पहुंचे हैं। हालांकि, पीएम मोदी की पूजा-अर्चना कांग्रेस नेता और दिल्ली के पूर्व सांसद उदित राज को पसंद नहीं आई। कभी भाजपा में रहे उदित राज ने पीएम को ‘हिंदू धर्म की कुरीतियों’ को दूर करने में जुटने की सलाह देकर विवाद को बढ़ा दिया है। भाजपा ने इसे खास वोट बैंक को साधने की कोशिश करार दिया है।

उदित राज ने धर्मांतरण को लेकर आरएसएस की ओर से जाहिर की गई चिंता का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी आजकल ज्यादा समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। उन्होंने पीएम बदलने की मांग करते हुए कहा कि मोदी को हिंदू धर्म की कुरीतियों को दूर करने में पूरा समय देना चाहिए। उदित राज ने ट्वीट किया, ”प्रयाग राज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठे बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आज कल ज्यादतर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदी जी को पूरा समय हिन्दू धर्म की कुरीतियों को ख़त्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं।”

बीजेपी प्रवक्ता शहनाज पूनावाला ने उदित राज के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और इसे गुजरात चुनाव से जोड़ा है। उन्होंने कहा, ”एक और उदाहरण। शिवराज पाटिल से लेकर उदित राज तक, ये बयान संयोग नहीं है, बल्कि वोट बैंक के प्रयोग और उद्योग हैं। गुजरात में चुनाव से पहले AAP और कांग्रेस में प्रतियोगिता है कि कौन कट्टर हिंदू नफरत से वोटबैंक का ध्रुवीकरण कर सकता है।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *