उत्तराखंड में है भारत का सबसे महंगा और प्रतिष्ठित स्कूल, जानिए यहां की सालाना फीस

उत्तराखंड में है भारत का सबसे महंगा और प्रतिष्ठित स्कूल, जानिए यहां की सालाना फीस

देहरादून: भारत में यूं तो कहने को कई महंगे स्कूल हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड में भारत का सबसे महंगा स्कूल है। जी हां हम बात कर रहे हैं पहाड़ों की रानी Mussoorie में मौजूद WoodStock School की…वुड स्टॉक स्कूल मसूरी के लंढौर हिल इलाके में करीब 250 एकड़ क्षेत्र में फैला है। ये स्कूल भारत का सबसे महंगा स्कूल तो है ही…साथ साथ ये स्कूल भारत का सबसे प्रतिष्ठित स्कूल है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इस स्कूल के चर्चे विदेशों में भी होते हैं। 167 साल पुराने इस स्कूल में विदेशों के भी बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल की स्थापना 1854 में की गई थी और आपको जानकर हैरानी होगी कि ये एशिया के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। जब साल 1960 का दौर आया, तो वुडस्टॉक स्कूल एशिया का पहला अमेरिकी मान्यता प्राप्त स्कूल बना था। 3 साल पहले यानी 2019 में इस स्कूल को आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बैकलॉरिएट वर्ल्ड स्कूल के रूप में मान्यता प्रदान की गई थी। आइए अब फीस की बात कर लेते हैं।

Mussoorie WoodStock School Fees

भारत के सबसे महंगे स्कूल यानी वुडस्टॉक स्कूल की सालाना फ़ीस 15 से 17 लाख के बीच है। जब यहां छात्र-छात्राओं का दाखिला होता है, तो एडमिशन के वक्त सिक्योरिटी के तौर पर 6 लाख रुपये लिए जाते हैं। इन 6 लाख रुपयों में 4 लाख रुपये नॉन-रिफंडेबल होत हैं और 2 लाख रुपये रिफंडेबल के तौर पर जमा होते हैं। आग आपको बताते हैं कि यहां किस क्लास की कितनी फीस है।

Mussoorie WoodStock School Fee Structure

एकेडेमिक ईयर 2020-2021 के मुताबिक इस स्कूल में
6वीं कक्षा की फीस 16.70 लाख है।
7वीं कक्षा की फीस 16.70 लाख है।
8वीं कक्षा की फीस 16.70 लाख है।
9वीं कक्षा की फीस 17.28 लाख है।
10वीं कक्षा की फीस 17.28 लाख है।
11वीं कक्षा की फीस 18.53 लाख है।
12वीं कक्षा की फीस 18.53 लाख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *