उत्तराखंड में फिर फूटा कोरोना बम, 3295 पॉजिटिव;चार संक्रमितों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड में फिर फूटा कोरोना बम, 3295 पॉजिटिव;चार संक्रमितों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 3295 नए मरीज मिले और चार संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 73 हजार से अधिक हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 7444 हो गया है। राज्य भर से 2067 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 18196 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून में पांच दिनों बाद एक हजार से कम नए मरीज मिले। बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 987, अल्मोड़ा में 111, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, चम्पावत में 45, हरिद्वार में 352, नैनीताल में 546, पौड़ी में 289, पिथौरागढ़ में 60, रुद्रप्रयाग में 53, टिहरी में 65, यूएस नगर में 568 और उत्तरकाशी में 43 नए संक्रमित मिले हैं।

सोमवार को देहरादून में तीन जबकि नैनीताल जिले में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। सोमवार को राज्य में 38 हजार से अधिक सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई जबकि 33 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए। राज्य में कोरोना सैंपलों की जांच बढ़ाए जाने के कारण सोमवार को संक्रमण की दर में काफी गिरावट दर्ज की गई और यह 8.42 प्रतिशत पहुंच गई। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 91 प्रतिशत रह गई है।

 

ऋषिकेश में 57 पर्यटकों समेत 91 लोग संक्रमित पॉजिटिव 
तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के इलाकों में कोरोना के नए केस कम नहीं हो रहा है। सोमवार को 57 पर्यटक समेत 91 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिह्नित हो चुके संक्रमितों को आइसोलेट गिया गया है। ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में आरटीपीसीआर कराने वाले 262 लोगों में 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड दवा किट देकर होम आइसोलेट कर दिया है।

वहीं, यमकेश्वरर कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में घूमने आए 40 पर्यटक समेत 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। पॉजिटिव में लक्ष्मणझूला थाने का एक सिपाही भी शामिल है। पर्यटक दिल्ली, यूपी आदि शहरों के हैं। मुनिकीरेती नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अधिकांश लोग पर्यटक हैं। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *