उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन तक पांच जिलों में हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन तक पांच जिलों में हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि की भी चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के पांच जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर व बाकी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार कहीं कहीं पचास से साठ किमी प्रति घंटा तक भी हो  सकती है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलने के कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि, ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन की संभावना है। शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 25 को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 24 अप्रैल से एक ओर पश्चिमी विक्षोभ राज्य में प्रभावी होता नजर आ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *