उत्तराखंड: ज्योतिष्यपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान

उत्तराखंड: ज्योतिष्यपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान

जोशीमठ. ज्योतिष्यपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने ज्योतिषापीठ में विवाद खत्म किए जाने की बात पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के गुरु मेरे भी गुरु के समान हैं; ऐसे में वह मेरे बड़े भाई हैं और यह भी सत्य है कि भाई-भाई मे कभी लड़ाई नहीं होती है. मैं उनके स्वागत के लिए हर समय तैयार रहता हूं. इसी दौरान उन्होंने हिंदू और मुसलमान को लेकर एक विवादित बयान भी दे दिया.

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अपने संबोधन के दौरान एक बयान में कहा कि देश के सभी मुसलमानों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए. जिस आधार पर देश का बंटवारा हुआ है उस आधार पर हिंदुओं को हिंदू देश और मुसलमानों को मुसलमान देश में रहना चाहिए. इससे पहले उन्होंने ज्योतिष्यपीठ में विवाद की समाप्ति की पहल पर कहा कि ज्योतिषपीठ में 70 साल बाद शंकराचार्य का विवाद खत्म हुआ है ऐसे में अब ज्योतिष्यपीठ के विकास के लिए हम दोनों भाइयों को एक साथ मिलकर रहना होगा.

उन्होंने कहा कि ज्योतिष्यपीठ में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी योजना बनानी होगी और उसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं. जोशीमठ में 100 बेड से भी अधिक का अस्पताल बनाया जाना है जिसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है. जब तक भूमि का चयन नहीं होता है तब तक किसी स्थानीय निवासी के मकान पर अस्पताल संचालित करने के लिए भी तैयारी की जा रही है.

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि शंकराचार्य प्रणाली को दोबारा ज्योतिष पीठ में संचालित करने के लिए 235 वर्ष बाद बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर बद्रीनाथ धाम में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही वहीं से शंकराचार्य जी की गद्दी की अगुवाई करेंगे. 21 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य जी की पावन गद्दी को नृसिंह मंदिर जोशीमठ में विराजमान कर यहां से आगे के लिए प्रस्थान करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *