आज से बंद हों जायेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, इस साल PM मोदी सहित साढ़े 17 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

आज से बंद हों जायेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, इस साल PM मोदी सहित साढ़े 17 लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

हल्द्वानी. हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थल श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे. 19 नवंबर को शाम 3 बजकर 35 पर भगवान बदरी विशाल के कपाट बंद होंगे, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंदिर को सुंदर तरीके से रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है. कपाट बंद होने से पहले हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं, जो कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के साक्षात गवाह बनेंगे. बदरीनाथ कि पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के मुताबिक कपाट बंद होने से पहले ही भगवान बदरीविशाल को ऊनी घृत कंबल ओढ़ाया जाएगा. यह ऊनी घृत कंबल माना गांव की महिला मंगल दल की महिलाओं ने तैयार किया है, जिसे घी में भिगोकर तैयार किया गया है.

इस घृत कंबल को मंदिर के मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी भगवान को अर्पित करेंगे. इससे पहले शनिवार को रावल यानी मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी स्त्री का वेश धारण कर माता लक्ष्मी की प्रतिमा को बदरीनाथ धाम के गर्भ गृह में प्रतिष्ठापित करेंगे और उद्धव और कुबेर जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में लाया जाएगा. बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही उत्तराखंड में स्थित गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा भी आज संपन्न होगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *