पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है, लेकिन एक खिलाड़ी का प्रदर्शन कप्तान रोहित के लिए नासूर बनता जा रहा है. पिछले कई मैचों से इस खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन कप्तान रोहित शर्मा की नाक में दम कर रहा है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही इस खिलाड़ी का टीम इंडिया से पत्ता भी कट सकता है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने करियर की बेहद बुरी फॉर्म से गुजर रहे हैं. विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में बेहद घटिया प्रदर्शन कर रहे हैं. विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह नाकाम रहे थे. तीन वनडे मैचों में विराट कोहली 26 रन ही बना सके. इस दौरान उन्होंने 8, 18 और 0 की पारियां खेलीं. टी20 सीरीज के पहले मैच में भी विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हो गए थे. अब सवाल ये है कि विराट कोहली अचानक से ऐसा क्यों खेल रहे हैं, खासकर रोहित शर्मा की कप्तान में.
जल्द कटेगा टीम से पत्ता
अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही विराट कोहली का टीम इंडिया से पत्ता भी कट सकता है. विराट कोहली अब किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं रहे, ऐसे में उनका प्रदर्शन खराब रहता है तो वह टीम से भी बाहर किए जा सकते हैं. टीम मैनेजमेंट ऐसे में वनडे और टी20 क्रिकेट में ईशान किशन को नंबर 3 पर बैटिंग का मौका दे सकती है.
हो सकते हैं बड़े फैसले
वनडे और टी20 क्रिकेट में विराट कोहली की जगह ईशान किशन को नंबर तीन पर बैटिंग करने के लिए भेजा जाता है, तो वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदर मचा सकते हैं. अगर इस नंबर पर ईशान किशन हिट रहते हैं, तो वनडे और टी20 में विराट कोहली का पत्ता भी कट सकता है. ईशान किशन फॉर्म में चल रहे हैं.
ईशान किशन की विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना हर कोई IPL में देख चुका है. ईशान किशन भारत के लिए 2 ODI और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. ODI और टी20 इंटरनेशनल में ईशान किशन के नाम 1-1 अर्धशतक है. ईशान किशन का ODI और टी20 इंटरनेशनल में बैटिंग स्ट्राइक रेट 130 के पार है.
